

राजौरी, एएनआइ। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बम धमाके में सेना का एक मेजर शहीद हो गया है। यह घटना नौशेरा सेक्टर की है। बताया जा रहा है कि मेजर आतंकियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को डिफ्यूज कर रहे थे इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। यह IED अंतरराष्ट्रीय सीमा के 1.5 किलोमीटर अंदर लगाया गया था।
.jpg)
बता दें कि गुरुवार को दिन में क़रीब 3.30 बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोर के पास गोरीपोरा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफ़िले पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये। हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। पूरे देश को इस हमले ने हिला कर रख दिया।
पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों में से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से थे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक से थे। यह हमला उस वक्त किया गया जब सीआरपीएफ जवानों का काफिला जम्मू श्रीनगर हाईवे से गुजर रहा था। इस हमले में तीस जवान घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इस हमले में शहीद सभी जवान 17वीं, 54वीं और 92वीं वाहिनी के थे। जवानों के इस काफिले में करीब साठ वाहन थे जिनमें 2547 जवान मौजूद थे। इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश फैला है और हर जगह से इसका बदला लेने की आवाज आ रही है।
No comments:
Post a Comment